रोटरी क्लब अब स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन जयपुर की ओर से 200 स्कूलों में सिविक सेंस, ट्रेफिक रूल्स और सीपीआर के बारे में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के अध्यक्ष सुधीर जैन ने बताया कि आज क्लब का सिटीजन चार्टर व पदस्थापना समारोह मनाया गया। इसके तहत क्लब के सभी सदस्य सवेरे सेंट्रल पार्क गए और जीव दया कार्यक्रम के तहत पक्षियों के दाना पानी के पोट्स और 100 पौधे लगाए।
जेएलएन मार्ग स्थित पांच सितारा होटल में सिटीजन चार्टर का लोकार्पण व पदस्थापना समारोह मनाया गया। रोटरी प्रांतपाल डिस्ट्रिक्ट 3054 मोलिन पटेल ने अध्यक्ष सुधीर जैन सचिव दिनेश बज समेत उनकी टीम को शपथ दिलाई।