फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के लिए जिलों में बनेंगे प्रकोष्ठ

Fri, 16 Jun 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की तर्ज पर जिलों में भी सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घनाओं में कमी लाने और राज्य सरकार की सड़क सुरक्षा नीति के तहत इनका गठन होगा। परिवहन मंत्री युनूस खान के अनुसार, प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2020 तक 50 प्रतिशत की कमी के लक्ष्य की प्राप्ति के कई कदम उठाए जा रहे है।

जिला प्रकोष्ठ संबंधित जिले की विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सड़क हादसों में कमी लाने का एक्शन प्लान तैयार करेगी और अन्य सम्बन्धित विभाग इस प्लान को लागू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि राज्य में हर साल सड़क दुर्घटनाओं 10 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो जाती है। इसे कम करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलों में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय यातायात प्रबंधन समिति के अन्तर्गत जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें