फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बाड़मेर में सड़क हादसे ने ली 4 लोगों की जिंदगी

Sat, 13 May 2017 02:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
सड़क हादसे का दृश्य - फोटो : amar ujala
बाड़मेर के शिव उपखण्ड से सात किलोमीटर दूर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, शिव के कोटड़ा रोड पर शनिवार को बाइक पर सवार होकर चार लोग अपने किसी परिचित से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आया तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार लोग उछलकर सड़क पर गिरे, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतकों में खेतसिंह पुत्र गिरधरसिंह, उगमसिंह पुत्र सोहनसिह सोलंकिया, लूणसिंह पुत्र सवाईसिंह, रोजेखां पुत्र सवाई खां निवासी तेजमालता शामिल है।

सभी मृतकों की उम्र 25 वर्ष से कम बताई जा रही है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने कोटड़ा रोड पर प्रदर्शन भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें