फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरे ऊंट को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पलटी, दो लोगों की मौत और 26 घायल

Sat, 10 Feb 2018 04:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 8 पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो लोगों की जान ले ली और 26 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने हादसे के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन


पूरा मामला राजस्थान के राजसमंद जिले का है। यहां दिवेर थाना क्षेत्र के छापली बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे 8 पर एक मरे ऊंट को बचाने के चक्कर में निजी बस पलट गई। हादसे में बस चालक प्रहलाद उर्फ पिंटू निवासी इसरमंड देवगढ़ और यात्री कन्हैयालाल गुर्जर निवासी पाटन भीलवाड़ा की मौत हो गई व 26 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर दिवेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सात लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने समझा ये और लोगों ने कहा ये

demo image
हाई वे पर तेजी से दौड़ रही बस के चालक ने ऊंट को जिंदा समझकर उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह पलट गई। हादसे के बाद लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। बस में सवार यात्रियों का यहां गुस्सा फूट पड़ा और उनका आरोप था कि यदि हाईवे पर ऊंट को पहले से उठा लिया जाता तो हादसा नहीं होता।

हादसे का कारण लोगों ने हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही को बताया है। लोगों का कहना है कि यहां हाईवे पर ऊंट मरा हुआ पड़ा था, लेकिन इसे समय पर रास्ते से नहीं हटाया गया। पुलिस ने बताया कि सवाईभोज ट्रेवल एजेंसी की यह बस सूरत से अजमेर की तरफ जा रही थी। पुलिस ने ट्रेवल मालिक को भी तलब किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें