राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने का सिलसिला जारी है। बारहवीं के तीनों परिणाम जारी किए जा चुके हैं। अब इंतजार है सबसे बड़े परिणाम यानी दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम का।
परीक्षा में दस लाख से भी ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को बताया कि परीक्षा परिणाम दस जून को जारी होगा। दसवीं बोर्ड की परीक्षा 9 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च को सम्पन्न हुई थी। इस परीक्षा में 10 लाख 99 हजार 119 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के परिणाम जारी करना भी एक चुनौती है। लाखों की संख्या में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करवाना व मूल्यांकन करवाना कठिन काम है। इस बार बोर्ड की ओर से मैरिज जारी नहीं की जाएगी। बिना मैरिट के ही परिणाम जारी किए जाएंगे।