कोटा केसुल्तानपुर कस्बे में युवक द्वारा पड़ोसन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कन्हैयालाल विवाहिता का पड़ोसी है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि जब वह घर में अकेली थी उस वक्त कन्हैयालाल ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विवाहिता ने सुल्तानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।