फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू-फतेहपुर में पारा जीरो पर लुढ़का

Fri, 16 Dec 2022 02:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

माउंट आबू और फतेहपुर के मैदानी इलाकों में बर्फ जमी नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट होगा। 
विज्ञापन
राजस्थान में सर्दी का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर में बीती रात को सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। शेखावाटी अंचल सबसे सर्द रहेगा। 


चूरू और सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बीती रात को प्रदेश में सबसे कम पारा फतेहपुर और माउंट आबू का 0 डिग्री दर्ज किया गया। हिल स्टेशन माउंट आबू और फतेहपुर में मैदानी एरिया में बर्फ की चादर जमी नजर आई। 

विज्ञापन

इसके अलावा चूरू का पारा 1.3, जयपुर का 8.8, जैसलमेर का 9, श्रीगंगानगर का 6.9, बीकानेर का 8, जैसलमेर का 9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में जयपुर के पारे में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें