राजस्थान में बारिश का दौर अब लगभग-लगभग थम चुका है। लेकिन सूर्य देव की तपिश बढ़ती जा रही है। पश्चिमी हवाओं के असर से राजस्थान में गर्मी और उमस बढ़ रही है। जैसलमेर, बीकानेर और जालौर जिले में तापमान 37 डिग्री के पार दर्ज किया गया। तापमान में आगामी एक अक्टूबर से और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में आगामी पांच दिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुजरात और पाकिस्तान से लगते हिस्से में एक एंटी साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से दोबारा पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। तीन से चार जिलों में हल्के मेघ मेहरबान होने की भी संभावना है।
यहां इतना रहा तापमान...
- अजमेर में 36.1 और भीलवाड़ा में 33.8 डिग्री सेल्सियस
- वनस्थली में 35.4 और अलवर में 33.5 डिग्री सेल्सियस
- जयपुर में 35.8 और पिलानी में 36.9 डिग्री सेल्सियस
- सीकर में 34 और कोटा में 35.6 डिग्री सेल्सियस
- बूंदी में 36 और चित्तौड़गढ़ में 29 डिग्री सेल्सियस
- डबोक में 32.8 और बाड़मेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस
- पाली में 33.8 और जैसलमेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर में 36 और फलौदी में 36.4 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर में 37.6 और चूरू में 37.2 डिग्री सेल्सियस
- श्रीगंगानगर में 36.6 और धौलपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस
- नागौर में 37.3 और टोंक में 37.1 डिग्री सेल्सियस
- बारां में 36.7 और डूंगरपुर में 33.4 डिग्री सेल्सियस
- हनुमानगढ़ में 36.1 और जालौर में 36.6 डिग्री सेल्सियस
- सिरोही में 35.3 और सवाई माधोपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस
- करौली में 36.8 और बांसवाड़ा में 34.6 डिग्री सेल्सियस
बताते चलें, जयपुर में बीते दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जो कि औसत तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ज्यादा रहा। पूर्वी राजस्थान में भरतपुर, धौलपुर, करौली, उत्तरी पश्चिम राजस्थान में गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर और चूरू समेत कई जिलों में पूरी तरह से मौसम साफ और शुष्क है।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, कुछ जगह पर स्थानीय मौसमी परिस्थितियों से बूंदाबांदी हो रही है। यह बूंदाबांदी भी एक अक्टूबर से पूरी तरह से रुक जाएगी। 1 अक्टूबर से तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।