फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण का कमाल, कम्पटीशन में माइनस अंक लाने वाले भी बनेंगे गुरुजी

Sat, 10 Feb 2018 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
कम्पटीशन में माइनस में अंक प्राप्त करके भी आप गुरुजी बनकर बच्चों को भविष्य की शिक्षा दे सकते हैं। एेसा हम नहीं एक प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम बोल रहा है।
विज्ञापन


पूरा मामला राजस्थान में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई वरिष्ठ अध्यापक-गणित (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 के करीब 662 पदों से जुड़ा है। इन पदों पर  आयोग की ओर से अनिवार्य विषय के लिए 26 अप्रैल और ऐच्छिक विषय गणित के लिए 30 जून 2017 को परीक्षा आयोजित की गई।

इसका परिणाम 9 फरवरी 2018 को घोषित कर दिया गया। परिणाम जानकर आपको हैरानी होगी कि प्रतियोगी परीक्षा की कटआॅफ जहां जनरल कैटेगरी 215.82 जारी की गई, वहीं रिजर्वेशन केटेगरी में आने वाले अनुसूचित जाति (टीएसपी) पुरुष वर्ग की कटआॅफ माइनस अंकों में गई। यह माइनस में 9.79 दर्शाई गई है। वहीं इसी केटेगरी में महिला वर्ग की कटआॅफ 1.79 अंक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी -23 से भी ज्यादा वाले

माइनस में कटआॅफ(गोले में) - फोटो : amar ujala
इसी तरह हॉरीजेंटल रिजर्वेशन की बात करें तो एक्स सर्विसमेन (नॉन टीएसपी) के कटआॅफ मार्क्स मानइस 23.64 रहे। आयोग की ओर से इस तरह की कटआॅफ जारी होने के बाद से ही शैक्षणिक जगत में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों का कहना है कि कटआॅफ में केवल आरक्षण का ध्यान रखकर ही नहीं, बल्कि मिनिमम अंकों का निर्धारण तो किया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि ये प्रतियोगी परीक्षा कुल 500 अंकों की थी, जिसमें ये कटआॅफ मार्क्स जारी किए गए हैं।

इधर, सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में बहस शुरू हो गई है। इस परिणाम के आने के बाद कोई कह रहा है कि एेसे बनेगा नया इंडिया, तो कोई कह रहा है कि ये मेहनती बच्चों के हक पर कुठाराघात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें