एक पाकिस्तानी नागरिक के पास भारतीय नागरिकता के बिना ही आधार कार्ड पाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा है जिसने बिना नागरिकता प्राप्त किए ही आधार कार्ड बनवा लिया।
पाकिस्तानी नागरिक खुद को श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर के 23 जीबी स्थित वार्ड 3 का निवासी भी बता रहा है। जानकारी के अनुसार पाक नागरिक के पास आधार कार्ड मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है। अभी हाल ही में जैसलमेर पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के पास से 3 जनवरी को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ।
संदिग्ध खुद को श्रीगंगानगर का निवासी बता रहा था वहीं जैसलमेर पुलिस ने श्रीगंगानगर पुलिस को जब इस बाबत पत्र लिखा तब मालूम चला कि संदिग्ध व्यक्ति ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवा लिया और आराम से सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास घूमता रहा।