फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: आरएलडी नेता त्यागी का आरोप, बीजेपी नेता मंद बुद्धि हैं, जो सिर्फ नागपुर के इशारे पर चलते ह

Thu, 01 Dec 2022 10:28 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयपुर में भाजपा को झूठी पार्टी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता मंद बुद्धि और कंद बुद्धि हो गए हैं, जो केवल नागपुर के इशारे पर चलते हैं। 
विज्ञापन
आरएलडी नेता त्रिलोक त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पाकिस्तान, आतंकवाद और मुस्लिमों की राजनीति करती है। उसके नेता की बुद्धि मंद और कंद हो चुकी है और वे सिर्फ नागपुर के इशारे पर चलते हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भरतपुर में 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) किसान-मजदूर सम्मेलन और रैली करेगी। इस रैली में बीजेपी को छोड़कर देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं को बुलाया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी इसमें शामिल होने की बात कही गई है। त्यागी के साथ-साथ राजस्थान के मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सम्मेलन की जानकारी दी। यह रैली केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियों के विरोध में होगी। किसानों को फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने का अधिकार मिले और इसका कानून बने, यह सम्मेलन की सबसे बड़ी मांग है।

त्योगी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। सरकार गन्ने और गेहूं का दाम नहीं बढ़ा रही। सरकार खाद के दाम बढ़ा रही है। बिजली पर जो छूट मिलनी चाहिए, वह भी नहीं दे रही है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था सरकार में दोबारा आने पर बिजली की रेट आधा करेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अखिलेश यादव की सरकार के समय 100 रुपये हॉर्स पावर बिजली का रेट था, जो आज बढ़कर 180 रुपये प्रति हॉर्स पावर हो चुका है। 
विज्ञापन


वोट लेने के लिए झूठ बोलती है भाजपा
त्यागी ने आरोप लगाया कि वोट लेने के लिए झूठ बोलने का काम बीजेपी नेता करते हैं। बीजेपी केवल घोषणा पार्टी है। बीजेपी का नाम सही मायने में बहुत झूठी पार्टी है, जो लगातार झूठ फैलाती है। देश में एक झूठ फैलाने का प्रोपेगेंडा चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात चुनाव में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। रोज घोषणाएं कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी किसानों के लिए काम नहीं करती है। 2022 में किसानों की आमदनी दोगुना करने का वादा किया था। हकीकत यह है कि किसान की आमदनी आधी हो गई। डीजल का रेट 60 से 100 रुपये हो गया। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें