फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल तलाक विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरीं यहां मुस्लिम महिलाएं

Wed, 10 Jan 2018 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक विधेयक के विरोध में आज मुस्लिम महिलाएं सड़क पर उतरीं। वुमन इंडिया मूवमेंट संस्थान के बैनर तले कई महिलाओं ने ट्रिपल तलाक के विरोध में रैली निकाली।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। वुमन इंडिया मूवमेंट संस्थान के बैनर तले मुस्लिम महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर ट्रिपल तलाक के विधेयक का विरोध किया और कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं की मांग है कि ट्रिपल तलाक से महिलाओं को मदद मिलने की बजाय वह मुसीबत में पड़ जाएंगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि कानून लागू हुआ और पति को तीन साल की सजा होने के बाद महिलाएं परेशान होंगी और पति जेल गया तो पत्नि व बच्चों का खर्च कौन उठाएगा।

वुमन इंडिया मूवमेंट संस्थान की राष्ट्रीय सचिव सितारा बेगम ने बताया कि ट्रिपल तलाक का बिल अभी राज्यसभा में अटका हुआ है, जो पास नहीं हो तो महिलाओं और उनके बच्चों के लिये बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें