राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में बीस साल के एक युवक ने अपनी मां व उसके कथित प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है।
कोटपूतली के क्षेत्राधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। महिला सुमन चौधरी (38) अपने पति से विवाद के बाद पिछले कुछ महीने से एक अन्य व्यक्ति मातादीन (40) के साथ रह रही थी, उसका बेटा पंकज भी उसके साथ रहता था। यादव के अनुसार, ‘‘ शुक्रवार रात पंकज ने सुमन व मातादीन पर गोली चला दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।’’
आरोपी ने बाद में अपने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।