फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम से बाहर चल रहा ये धुरंधर आया अपने साथियों के सपोर्ट में, कह दी इतनी बड़ी बात

Thu, 18 Jan 2018 08:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में लगातार दो टेस्ट हारकर आलोचनाओं से चौतरफा घिरी टीम इंडिया के बचाव में टीम से बाहर चल रहा पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज खुलकर सामने आया है। आज एक क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन समारोह में जयपुर आए टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि दो टेस्ट हारने से बिना पूर्व रिकॉर्ड देखे कैसे सवाल उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन



गंभीर ने आलोचकों से कहा है कि आपको टीम का पिछले साल का प्रदर्शन देखना चाहिए और फिर कुछ कहना चाहिए। आज गौतम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम इंडिया पूर्व तेज गेंदबाज और राजस्थान रणजी टीम के कप्तान पंकज सिंह के एक्सीलेंस सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 

 
विज्ञापन

आरसीए एकेडमी की जमकर की तारीफ

पंकज सिंह की एकेडमी का उद्घाटन करने जयपुर आए क्रिकेटर गौतम गंभीर - फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर गौतम ने कहा कि देश की नेशनल क्रिकेट एकेडमी के बाद कोई बेहतर एकेडमी है तो वो है आरसीए की एकेडमी। उन्होनें अपने टीम के पूर्व साथी पंकज को एकेडमी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंकज इस एकेडमी को और भी ज्यादा बेहतर बनाएं ताकि और भी अच्छे क्रिकेटर्स निखरकर सामने आ सके। उन्होनें बताया कि दिल्ली में भी ऐसी एकेडमी की दरकार है और सरकार से इस तरह की एकेडमी बनवाने के लिए पैसे निकलवाना बहुत मुश्किल है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें