यूएन समेत दुनिया के अधिकतर देशों के राष्ट्राध्यक्ष आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानते है। भारत जैसे देश आतंकवाद के दंश को कई दशकों से झेल रहे है, लेकिन अब अन्य देशों के साथ मिलकर किए जा रहे संयुक्त युद्धाभ्यास भारतीय सेना की ताकत को और बढ़ा रहे है।
इसके तहत में राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आज से अजेय वॉरियर—2017 की शुरुआत हुई। इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की ओर से राजपूताना राईफल्स की 20वीं बटालियन की एक कंपनी और ब्रिटिश सेना की ओर से रॉयल एंगलियन रेजीमेंट की पहली बटालियन हिस्सा ले रही है।