अचानक बढ़ी सर्दी के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। इसी का नतीजा है कि आज सुबह से जयपुर का सांगानेर एयरपोर्ट ठप्प हो गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सात बजे से यहां हवाई यातायात पूर्ण रूप से बंद है। सूत्रों के अनुसार सुबह से अभी तक करीब आठ फ्लाइट दिल्ली के लिए डायवर्ट की जा चुकी हैं। सांगानेर एयरपोर्ट घने कोहरे में लिपटा हुआ है, जिसके कारण सभी फ्लाइट को डायवर्ट किया जा रहा। वहीं यात्रियों को भी इस कारण खासी परेशान का सामना करना पड़ रहा है।