डेढ़ साल की एक मासूम के लापता हो जाने के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ये बच्ची सोमवार से लापता है और अब इसके नाले में गिर जाने की आशंका जताते हुए पुलिस ने नाले का सर्च अॉपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जयपुर के ब्रहृमपुरी थाना इलाके में सोमवार को सलीना नाम की डेढ़ वर्षीय बच्ची घर से अचानक लापता हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने ब्रहृमपुरी थाने जाकर मामला दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस द्वारा बच्ची को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया मगर उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
बच्ची के परिजनों ने आशंका जताई है कि वो पास ही बहने वाले नाले में गिर गई होगी जिसके बाद आज सिविल डिफेंस टीम की ओर से सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। लापता सलीना पुत्री मोहम्मद मिजान ने सोमवार को फ्राक और उसके उपर पीले रंग का स्वेटर पहन रखा था और हाथों में बैंगनी रंग की चुड़ियां भी पहन रखी थी जो सोमवार सुबह 10 बजे से गायब है।