फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भ्रष्टाचार के आरोप में आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 06:10 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
IPS arrested - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईपीएस अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक बी एल सोनी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मनीष अग्रवाल को भ्रष्टाचार के एक मामले में अनुसंधान अधिकारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 

ब्यूरो ने पिछले माह दौसा में एक पेट्रोल पंप मालिक नीरज मीणा को गिरफ्तार किया था जिसने दौसा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के नाम से राजमार्ग बनाने वाली निर्माण कंपनी से कथित रूप से जबरदस्ती वसूली की थी। ब्यूरो ने आईपीएस अधिकारी की संलिप्तता की जांच के बाद अधिकारी को गिरफ्तार किया है। 2010 के आईपीएस अधिकारी वर्तमान में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल में कमांडेंट के रूप में जयपुर में तैनात हैं। इससे पहले ब्यूरो ने मीणा के साथ-साथ दो राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उसी कंपनी से घूस लेने के मामले में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें