दो सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एक हादसा जैसलमेर के लाठी गांव में हुआ। यहां जोधपुर से जैसलमेर जा रही एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष व एक महिला सम्मलित है। जबकि 20 से ज्यादा घायलों को पोकरण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरा हादसा दौसा जिले में हुआ है। यहां बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।