फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC कर रही है अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ - हाईकोर्ट की खरी-खरी

Thu, 13 Apr 2017 12:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
कनिष्ठ लेखाकार भर्ती 2013 में विवादित प्रश्नों से जुड़े मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने आरपीएससी पर तीखी टिप्पणी की है। मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए हाईकोर्ट ने आरपीएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि आरपीएससी की ऐसी कोई परीक्षा नहीं, जिसका मामला कोर्ट में नहीं पहुंंचा हो। कोर्ट ने यहां तक कह दिया है कि आरपीएससी अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं, कोर्ट ने आरपीएससी सचिव को से शपथ पत्र मांगते हुए कहा है कि वे ऐसी कोई भर्ती बताएं जो बिना किसी विवाद के पूरी हुई हो। न्यायाधीश केएस अहलुवालिया ने याचिकाकर्ता देवेश कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए आरपीएससी को जवाब देने के आदेश जारी किए हैं।

अब इस मामले को लेकर अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। गौरतलब है कि आरपीएससी द्वारा निकाली जाने वाली लगभग सभी भर्तियों को लेकर कोई ना कोई विवाद निकल आता है, जिससे की परीक्षाओं व नतीजों पर इसका सीधा असर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें