फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिए 'पद्मावती' को सुरक्षा देने के आदेश, ये है पूरा मामला

Wed, 31 Jan 2018 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह 'पद्मावती' को सुरक्षा मुहैया करवाए।
विज्ञापन


दरअसल, यहां अन्तरजातीय विवाह करने वाली झुंझुनूं निवासी युवती पद्मावती पंवार की बात हो रही है जिसे हाईकोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराए जाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

न्यायाधीश वीके व्यास की एकलपीठ ने यह आदेश पद्मावती पंवार और उसके पति मनोज की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता शेरसिंह महला ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता वयस्क हैं और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। जिसके चलते उन्होंने गत 27 दिसंबर को आर्य समाज के मंदिर में जाकर स्वेच्छा से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस जारी कर जवाब तलब

शादी के बाद दोनों ने विवाह का पंजीकरण भी करा लिया। याचिका में कहा गया कि युवती के परिजन इस विवाह के खिलाफ हैं और दंपती को जान से मारने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराते हुए संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें