फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा पर संकट! जमीनों से जुड़ी 18 एफआईआर की फाइलें पहुंची सीबीआई

Wed, 23 Aug 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा
विज्ञापन
कई राज्यों के चुनावों में लगातार हार का मुंह देखने के कारण कांग्रेस इन दिनों राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई से लड़ रही है। वहीं एेसे नाजुक समय में पार्टी के सामने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से संबंधित जमीन खरीद मामले फिर उठ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन



प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनी स्काई लाईट हॉस्पिटलिटी पर राजस्थान के बीकानेर में विवादित तौर पर जमीन सौदों का आरोप हैं। इसी केस की जांच अब राजस्थान सरकार ने सीबीआई से कराने का निर्णय किया है।

राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनुसार विवादित जमीन सौदों के सबंध में बीकानेर के दो पुलिस स्टेशन में कुल 18 एफआईआर दर्ज की गई थीं। जिसमें 16 एफआईआर बीकानेर के गजनेर पुलिस स्टेशन में जबकि दो एफआईआर कोलायत में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंकड़ों हैक्टेयर जमीन का फर्जी दस्तावेजों से हुआ सौदा

फाइल फोटो।
कटारिया के अनुसार केस से सबंधित सभी दस्तावेज और एफआईआर की कॉपी सीबीआई को भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार वाड्रा की कंपनी पर आरोप है कि वर्ष 2009 से 2011 के दौरान यह बीकानेर जिले में करीब 375 हैक्टेयर जमीन का फर्जी दस्तावेजों की मदद से सौदा किया गया।

गौरतलब है कि इस केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा हैं। इस सबंध में ईडी कई छापे भी मार चुका है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के कोलायत में 30 से ज्यादा गांव ऐसे है जहां जमीन का अवैध बेचान​ किया गया।

यहां के राजस्व विभाग से कर्मचारियों के अनुसार जिस जमीन के अवैध सौदे किए गए है वह सेना के फायरिंग रेंज के लिए थी। लेकिन भूमाफिया के मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन बेच दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें