फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब विवाद में मचे बवाल पर सरकार को देने पड़ गए पांच करोड़, यह है पूरा मामला

Wed, 07 Feb 2018 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
विज्ञापन
शराब के अवैध कारोबार को लेकर हुई हत्या और उसके बाद मचे बवाल का मामला आज विधानसभा में उठा। इस मामले में सरकार ने दोषी लोगों के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


पिछले माह 15 जनवरी को जोधपुर के सामराऊ में ग्रामीणों के घरों एवं सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के मामले में गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में कहा कि इस मामले में फुटेज देखकर अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं अन्य दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस की मौजूदगी में ऎसी घटना हुई, जिसके बाद इलाके के एसपी एवं डीएसपी को हटाया जा चुका है। कटारिया ने बताया कि अब तक निजी सम्पत्ति के नुकसान के मुआवजे के रूप में 2 करोड़ 42 लाख रुपये तथा सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान के पेटे 2 करोड़ 50 लाख रुपये इस प्रकरण में जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आपसी रंजिश में हुई हत्या के बाद मचा था बवाल

गुलाबचंद कटारिया।
यह मामला विधानसभा में आज शून्य काल में उठा था। गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि गृह सचिव एवं एडीजी की टीम प्रकरण की जांच कर रही है और एक माह में इसकी रिपोर्ट आने पर इसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी एवं विभागीय कमियों की भी जांच की जाएगी। 

गौरतलब है कि 15 जनवरी को राजस्थान के जोधपुर जिले के लोहावट थाना क्षेत्र में शराब के अवैध करोबार को लेकर की गई हत्या के बाद बवाल मच गया था। भेड़ निवासी हनुमानराम की यह हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें