पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पशु संरक्षण कार्यकर्ता मेनका गांधी ने बुधवार को राजस्थान के वन मंत्री हेमाराम चौधरी को पत्र लिखकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
राजस्थान के वन विभाग ने बिना वैध दस्तावेज एक हथिनी को उत्तर प्रदेश से गुजरात ले जाने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। स्थानीय अदालत ने दोनों को जेल भेजते हुए वन विभाग को हथिनी को अपने कब्जे में रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, वन विभाग की टीम ने 18 नवंबर को डूंगरपुर जिले के सिमलवाड़ा के नजदीक दो लोगों को बिना वैध दस्तावेज हथिनी को ले जाते हुए पकड़ा था।
उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पशु संरक्षण कार्यकर्ता मेनका गांधी ने बुधवार को राजस्थान के वन मंत्री हेमाराम चौधरी को पत्र लिखकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
डूंगरपुर के उपवन संरक्षक सुपांग शशि ने बताया कि आरोपियों ने दस्तावेज पेश किए थे। बाद में पता चला कि उनके पास हथिनी ले जाने के लिए वैध दस्तावेज नहीं था। उन्होंने कहा कि हथिनी में एक माइक्रोचिप लगी थी। दोनों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।