फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीएम गहलोत ने लोगों से की विवाह टालने की अपील, बोले- शादी में खुशियों से ज्यादा कोविड की चिंता रहेगी

Sat, 01 May 2021 04:27 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘कोरोना की इस भयावह दूसरी लहर के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं, उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिंता लगी रहेगी।’
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरा देश प्रभावित है। इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से लोगों से हर बार यही अपील की रही है कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, जरूरी काम हो तभी घर से निकलें व भीड़-भाड़ न जुटाएं। इस बीच राजस्थान में भी कोविड के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की है कि वे शादी के तय कार्यक्रम फिलहाल टाल दें।

विज्ञापन


गहलोत ने किया ट्वीट
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘कोरोना की इस भयावह दूसरी लहर के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं, उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिंता लगी रहेगी।’ उन्होंने कहा कि इस महामारी पर विजय पाने के लिए कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ना जरूरी है, जो शादी में आने वाली भीड़ से संभव नहीं हो पाएगा।

महामारी रेड अलर्ट लागू
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने तीन मई से 17 मई, 2021 तक ‘महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा’ घोषित किया है। इससे संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार विवाह समारोह में अब 50 की जगह 31 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे और विवाह समारोह केवल एक ही कार्यक्रम के रूप में अधिकतम तीन घंटे तक आयोजित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके तहत विवाह समारोह के संबंध में दिनांक, आयोजन की समय अवधि व स्थान की पूर्व सूचना उपखण्ड मजिस्ट्रेट को ईमेल से देने के साथ ही शामिल होने वाले मेहमानों व अतिथियों की सूची भी अनिवार्य रूप से देनी होगी। सूची में दिए गए नामों के अतिरिक्त किसी अन्य अतिथि को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

पूर्व सूचना के बिना विवाह समारोह आयोजित करने व भौतिक दूरी नहीं रखने पर पांच हजार रुपये और  31 से अधिक व्यक्तियों के होने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही गहलोत ने केंद्र सरकार से एक बार फिर सभी के लिए कोरोना टीकाकरण निशुल्क करने की अपील की।

प्रधानमंत्री से भी किया निवेदन
गहलोत ने कहा, ‘आज (एक मई) से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो रहा है। मैं पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करता हूं कि इस आयु वर्ग समेत सभी को निशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा करें, जिससे जल्द से जल्द और अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें