राजस्थान में आज हजारों किसान हुंकार रैली में शामिल हो रहे हैं। यह रैली खींवसर विधायक हनुमान बेनिवाल के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। इसमें किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।
बीकानेर शहर के पटेल मेडिकल कॉलेज मैदान पर हनुमान बेनिवाल के नेतृत्व में किसान हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है जहां किसानों के हक और अधिकारों की मांग की जाएगी।
इससे पहले भी खींवसर विधायक बेनिवाल के नेतृत्व में ही नागौर जिले में भी किसान हुंकार रैली का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया था। बाड़मेर में भी बेनिवाल ने किसान हुंकार रैली को संबोधित किया था जिसमें हरियाण और पंजाब से भी किसान शामिल हुए थे। ठीक इसी तरह आज भी किसान हुंंकार रैली में बेनिवाल को सुनने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुटने की जानकारी मिली है।