राजस्थान में पिछले 24 घंटे में नौ नवजात बच्चों की मौत
- फोटो : ANI
राजस्थान के कोटा के जेके लोन अस्पताल में पिछले 24 घंटों में नौ नवजात बच्चों की मौत हो गई। इसके लिए जिला कलेक्टर एक जांच समिति बनाई है। वहीं, जेके लोन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एस सी दुलारा ने कहा, '9 नवजात शिशुओं में से तीन को मृत लाया गया, 3 को जन्मजात बीमारियां थी और 2 रेफर मामले मामले थे।'
इस मामले में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा, प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज प्राचार्यो को नवजात शिशुओं के उपचार के प्रति विशेष गम्भीरता बरतने के निर्देष दिए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक भी नवजात बच्चों की मौत नहीं होनी चाहिए। सीएम और सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रही है।