फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 किलो मीट को लेकर बवाल, रेलवे की कार्रवाई पर सवाल

Mon, 10 Apr 2017 11:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
देश में रविवार को महावीर जयंती के मौके पर ड्राई डे था और मांस की बिक्री भी बंद थी। लेकिन जयपुर में मीट निर्यात को लेकर रेलेव प्रशासन व राज्य सरकार का डीएलबी विभाग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


दरअसल जयपुर के सीकर रोड से एक मीट से भरी गाड़ी का पीछा करते हुए सरकारी पशु चिकित्सक अधिकारी जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने जब गाड़ी में भरे करीब हजार किलो मीट की जानकारी चाही तो रेलवे ने सरकारी अधिकारी को ही आरपीएफ के हवाले कर दिया। यहीं नहीं रेलवे अधिकारियों ने संदिग्ध मीट को जयपुर से चेन्नई के लिए रवाना कर दिया। जबकि पशु चिकित्सक अधिकारी को दो घंटे तक आरपीएफ थाने में बैठाए रखा।

रेलवे पर आरोप

सरकारी पशु चिकित्सक अधिकारी को मेयर के हस्तक्षेप के बाद ही आरपीएफ ने छोड़ा। वहीं जयपुर नगर निगम के अधिकारियों ने मीट सप्लाई को लेकर रेलवे अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। निगम के अनुसार पूर्व में भी महावीर जयंती सहित अन्य ऐसे मौकों पर मीट की सप्लाई रेलवे करता रहा है। वहीं अब सवाल है कि रेलवे प्रशासन ने मीट के सैंपल क्यों नहीं लेने दिए। 
विज्ञापन


सिर्फ भेजा गया है

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि महावीर जयंती या अन्य ऐसे किसी मौके पर परिवहन के लिए मीट बुक किया गया है। साथ ही मीट जब भेजा जाता है जब वैध रसीद उपलब्ध होती है। जहां तक पशु चिकित्सक अधिकारी का सवाल है उसने रेलवे कर्मचारियों के साथ र्दुव्यवहार किया था इसलिए आरपीएफ को बुलाया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें