प्रदेश में आयोजित होने वाली पीटीईटी 2017 के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह 20 मार्च तक थी जिसे बढ़ाकर 21 अप्रैल किया गया है।
जानकारी के अनुसार पीटीईटी 2017 के लिए सोमवार तक लगभग 2 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने आॅानलाइन आवेदन किया है। इनमें से 2 लाख 7 हजार अभ्यर्थियों ने अपना परीक्षा शुल्क भी जमा करवा दिया है। इसी प्रकार बीए—बीएससी—बीएड हेतु करीब 33000 अभ्यर्थियों ने आॅनलाइन आवेदन किया है। समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि कई अभ्यर्थियों ने कार्यालय को अपने अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं में व्यस्त होने के बारे में लिखा था जिसे ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।