फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor's Strike : अब इन्होंने भी दिया हड़ताल को समर्थन, दो घंटे नहीं किया काम

Fri, 22 Dec 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राज्य में पिछले सात दिन से धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब प्राइवेट डॉक्टर्स ने भी सेवारत चिकित्सकों की इस हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन


मामला अजमेर का है, जहां स्थानीय पदाधिकारी डाॅ. अनंत कोटिया मीडिया से रूबरू हुए और आगामी 25 दिसम्बर को सभी सरकारी, गैर सरकारी डाॅक्टर्स और नर्सिंगकर्मियों द्वारा कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। सरकारी अस्पतालों में डाॅक्टर्स की हड़ताल के कारण हालात खराब है। वहीं अजमेर में प्राईवेट डाॅक्टर्स भी हड़ताल के समर्थन में आ गए हैं। आज यहां प्राईवेट डाॅक्टर्स ने दो घंटे काम का बहिष्कार किया। डाॅ. अनंत कोटिया ने बताया कि शनिवार से इसे तीन घंटे कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा मंत्री की हठधर्मिता के कारण हड़ताल खत्म नहीं हो पा रही है। इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को चाहिए कि वह इसमें हस्तक्षेप करके इस हड़ताल को समाप्त करवाएं। कोटिया ने कहा कि यदि 25 तक बात नहीं बनती है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें