फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति सिक्किम के सीएम चांमलिंग को जयपुर में देंगे ये अवार्ड

Sun, 14 May 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति की जयपुर यात्रा की तैयारियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत के स्मृति में बिड़ला सभागार में आयोजित प्रथम व्याख्यान माला में मुख्य अतिथि होंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति सोमवार को दोपहर जयपुर पहुंचेंगे। जहां से वे सीधे बिड़ला सभागार जाएंगे। यहां उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत के स्मृति में प्रथम व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान देंगे। राष्ट्रपति कार्यक्रम के दौरान सिक्किम के मुख्य मंत्री पवन कुमार चांमलिंग को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी करेंगे। 

समारोह में विशिष्ट अतिथि राज्यपाल कल्याण सिंह, पंजाब के राज्यपाल वी.पी.सिंह बदनौर, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे।  समारोह आयोजन समिति के आयोजक अभिमन्यु सिंह राजवी ने बैठक में बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रथम स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, राष्ट्रपति की जयपुर यात्रा को लेकर रविवार को पूर्वाभ्यास करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने सांगानेर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल बिड़ला ऑडिटोरियम एवं अन्य स्थलों पर तैयारियों की समीक्षा की। पूर्वाभ्यास के दौरान सांगानेर एयरपोर्ट से गाड़ियों का काफिला रवाना होकर बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचा। बिड़ला ऑडिटोरियम में राष्ट्रपति के पहुंचने से लेकर मुख्य मंच पर कार्यक्रम में भाग लेने से सम्बंधित समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं की वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बारीकी से समीक्षा की और वहां अलग-अलग ड्यूटी प्वाईंट्स लगाए गए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव पी. के. गोयल, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ महाजन, पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल सहित जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें