फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचों ने दिखाई पंचायत तो पुलिस ने करा दी जेल की सैर

Thu, 04 May 2017 08:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
देश के कई गांवों में आज भी पंचायतों के फैसले कई परिवारों के लिए परेशानी का सबब बनते है। लेकिन जोधपुर के सिहादा में पंचों का एक फैसला उन्हीं के लिए परेशानी का सबब बन गया। जातिवादी फैसले के चलते पुलिस ने गांव के 12 पंचों को जेल की सैर करा दी है। दरअसल पंचों पर आरोप है कि सिहादा की एक युवती ने मनमर्जी से शादी की तो पंचों ने उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का फरमान सुना दिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस के अनुसार एक युवती कविता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी मर्जी से एसडीएम कार्यालय शेरगढ़ में शादी की थी। लेकिन पंचों ने पंचायत बुलाकर उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 पंचों कोे गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक पंच अभी तक फरार है। सभी पंचों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें