जयपुर के सिंधी कैंप क्षेत्र में स्थित सांई कृपा होटल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 31 लाख 89 हजार की नई करेंसी बरामद की है।
मामला बृहस्पतिवार देर रात्रि का है जब पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग होटल में आपस में पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा कर रहें है। इसके बाद सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने इन लोगों की तलाशी ली तो इनके पास से बड़ी मात्रा में नई करेंसी बरामद की। अब पुलिस इन लोगों से गहन पूछताछ में जुटी हैं। हालांकि अभी तक यह इन लोगों की पहचान उजागर नहीं हो सकी है। यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता के नेतृत्व में हुई है।