फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी की दबंगई, दर्ज हुआ राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा

Sat, 01 Jul 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
यूआईटी अधिकारियों पर रौब झाड़ते डीएसपी धनफूल मीणा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएसपी स्तर के एक पुलिस अधिकारी को दबंगई दिखाना महंगा पड़ गया। यूआईटी ने इस अधिकारी के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


मामला कोटा के बोरखेड़ा इलाके का है। यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान यूआईटी दस्ते को एक पुलिस अधिकारी की दबंगई का सामना करना पड़ा। यूआईटी की टीम अतिक्रमण हटाए बिना लौट आई। यूआईटी अधिकारियों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि उन्हें अटवाल नगर में डीएसपी धनफूल मीणा के मकान के पास नाले पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। इस निर्माण को हटाने के लिए यूआईटी का दस्ता मौके पर पहुंचा तो मीणा के परिवार ने उसका विरोध किया। इस दौरान मीणा के साथ भी दस्ते के अधिकारियों और कर्मचारियों की नोंकझोंक हुई। उन्होंने दस्ते के कर्मचारियों के साथ धक्का—मुक्की की।
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देख यूआईटी दस्ता लौट आया। बाद में यूआईटी के अधिकारियों ने थाने पहुंचकर धनफूल मीणा के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया। बोरखेड़ा थाने के उपनिरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि यूआईटी के अधिकारियों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें