फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने सिर मुंडवाए, सरकार ने दी ये चेतावनी

Sat, 14 Oct 2017 03:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सिर मुंडवाकर ड्यूटी पर मौजूद रायसर थाने के कांस्टेबल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिसकर्मी आंदोलन की राह पर है। मांगें पूरी नहीं होने पर एक पुलिस चौकी के सिपाहियों ने अपना सिर तक मुंडवा लिया। 
विज्ञापन


राजस्थान में पुलिसकर्मी वेतन कटौती और वेतन बढ़ोतरी नहीं करने को लेकर आंदोलन कर रहे है। इसके तहत मैस का बहिष्कार और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच राजधानी जयपुर में रायसर स्थित पुलिस चौकी के सिपाहियों ने विरोध प्रदर्शन के लिए अनोखा तरीका अपनाया।

इस चौकी पर तैनात स्टाफ ने मांगें नही मानें जाने के विरोध में सिर मुंडवा लिए। उधर, सोशल मीडिया पर सोमवार से पुलिसकर्मियों के सामूहिक अवकाश पर जाने मैसेज वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की, लेकिन इस मैसेज से पुलिस के आला अधिकारियों को चिंता में डाल रखा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सरकार ने जारी ​की ये चेतावनी

राजस्थान पुलिस मुख्यालय
पुलिसकर्मियों के इस आंदोलन को देखते हुए सरकार ने चेतावनी जारी की है।

इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने एक आदेश जारी किया जिसमें इस तरह की कार्रवाई को अनुशासनहीनता माना गया है। एडीजी लॉ एंड आॅर्डर एन.आर.के. रेड्डी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें