फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकसिटी में खिलेंगे गुलाबी फूल

Sun, 16 Jul 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर अशोक लाहोटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिंकसिटी जयपुर में गुलाबी रंगत के साथ अब गुलाबी फूल भी खिलेंगे। 
विज्ञापन


यह घोषणा आज नगर निगम और ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से जौहरी बाजार में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान दी गई। इस अवसर पर जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार और हवामहल रोड पर पिंक ट्रम्पेट लगाने की घोषणा की गई। जौहरी बाजार में आज कुछ गुलाबी पौधे रोप कर इसकी शुरूआत की गई। इन पौधों को पानी देने के लिए पाइपलाइन भी डाली जाएगी। 
विज्ञापन


इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, श्रम व नियोजन मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव, महापौर अशोक लाहोटी, सांसद रामचरण बोहरा समेत कई लोग मौजूद रहे। महापौर अशोक लाहोटी ने बताया कि हैरिटेज के साथ अब यहां गुलाबी फूल भी सैलानियों को देखने को मिलेंगे। यह शहर अब गुलाबी फूलों के लिए भी फेमस होगा। अभी स्कॉटलैंड की सड़कों पर इस तरह के पौधे लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें