क्रिकेट पिच क्यूरेटर और कोच अब्दुल सईद का शनिवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
सईद प्रसिद्ध पिच क्यूरेटर थे और काफी लंबे समय से सवाई मानसिंह स्टेडियम की क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारिकीयां सिखा रहे थें। शाम करीब 5 बजे उन्हें साइलेंट अटैक आ गया और उनका निधन हो गया। सईद की ही देखरेख में राजस्थान की अंडर 19 टीम को काफी प्रतिभावान क्रिकेटर मिले हैं। सईद के निधन की खबर मिलते ही राजस्थान के क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सईद को शास्त्री नगर स्थित कब्रिस्तान में रात 10:30 बजे दफनाया जाएगा।