राजस्थान के जोधपुर में बुधवार से पेट्रोल—डीजल को लेकर नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। जिसके अन्तर्गत प्रतिदिन पेट्रोल—डीजल की कीमतों में बदलाव होगा। पेट्रोलियम कंपनीयों से जुड़े अधिकारियों के अनुसार बुधवार मध्य रात्रि से प्रभावी हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन रात्रि आठ बजे पेट्रोल पंप डीलरों को सबंधित कम्पनीयों की ओर से कीमतों की जानकारी दी जाएगी। इस सबंध में मंगलवार को सभीर डीलर्स की बैठक आयोजित की गई व उन्हें आवश्यक दिशा—निर्देश दिए गए है। जोधपुर नगर—निगम के दायरे में आने वाले इंडियन आॅयल, भारत पेट्रोलियम, व एचपी के पेट्रोल पंपों पर दरें समान होंगे। वहीं ग्राहकों को प्रतिदिन की कीमतों की जानकारी पेट्रोल पंपों पर लगे डिस्पले बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी।