फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ऑडी-फॉर्च्यूनर से डंपिग यार्ड तक कचरा खुद ही पहुंचा रहे हैं लोग

Mon, 05 Jun 2017 01:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
एक आॅडी कार के पीछे डस्बिन लगाते इस पहल को शुरु करने वाले मोहम्मद युसुफ - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर के एक मोटर गैराज चलाने वाले ने अनूठी पहल की है। गली मोहल्ले में कूड़े कचरे के ढेर देखकर गैराज मालिक मोहम्मद युसुफ ने पहले तो खुद एक तरकीब निकाली। युसुफ ने अपनी गाड़ी पर अस्थाई डस्टबिन लगा दिया और घर का कचरा उठाकर घर से गैराज जाते समय कार में लगी अस्थाई डस्टबिन मे भरकर ले जाता और रास्ते में डंपिंग यार्ड में खाली कर देते।
विज्ञापन

लोगों को भी एेसे जोड़ा इस मिशन से

2 of 5
युसुफ के आग्रह पर कमला नेहरु नगर के लोगों ने अपनी कारों के पीछे डस्टबिन लगा लिए - फोटो : amar ujala
यही नहीं युसुफ ने इसको लेकर अपने इलाके कमला नेहरू नगर के लोगों से भी आग्रह किया और सभी को अपनी कार के पीछे अस्थाई डस्टबिन लगाने का आग्रह किया, लेकिन मंहगी लग्जरी कारों पर डस्टबिन लगाने को लोग राजी नहीं हुए, लेकिन युसुफ ने हार नहीं मानी तो लगातार लोगों को इसे लेकर प्रेरित करता रहा। इसका नतीजा यह हुआ कि इलाके के लोगों को भी युसुफ की बात समझ में आ गई और उन्होंने भी अपनी लग्जरी कारों में अस्थाई डस्टबिन लगा दिया।
विज्ञापन

सफाई न लगे छोटा काम इसलिए शामिल की एेसी गाड़ियां

3 of 5
लग्जरी कारों पर बंधे डस्टबिन - फोटो : amar ujala
इसके बाद मंहगी लग्जरी कारों के मालिक युसुफ की बात से इतने प्रेरित हुए कि मंहगी से महंगी और लग्जरी ऑडी जैसी कारों पर भी डस्टबिन लगा दिया और अपने घर का कचरा इस डस्टबिन में भरकर ले जाने लगे और रास्ते में जहां भी डंपिंग यार्ड आता है, कचरा खाली कर देते है। लोगों के अनुसार सफाई किसी को छोटा काम नहीं लगे इसके लिए उन्होंने ऐसी कारों पर भी डस्टबिन लगा दिए।

इस अच्छे काम में हर स्तर के लोग दे रहे हैं सहयोग

4 of 5
स्वच्छता का संदेश देती लग्जरी कारें - फोटो : amar ujala
युसुफ की इस पहल का नतीजा है कि आज इलाके में रहने वाले चिकित्सक, व्यापारी, शिक्षाविद्ध, अधिवक्ता भी उनके मिशन से जुड़े गए। यहीं नहीं युसुफ ने कई ऑटो चालकों को भी इससे जोड़कर इलाके को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने की अपनी अनूठी मुहिम चल रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आकर्षण का केंद्र भी बनीं ये 30 लग्जरी कारें

5 of 5
जोधपुर - फोटो : amar ujala
अब तक युसुफ की इस मुहिम से करीब 30 लग्जरी गाड़ियों के मालिक जुड़ गए हैं जिनमें डॉक्टर्स, बिजनेसमैन आदि लोग शामिल हैं। कमला नेहरु नगर से निकलकर जब भी ये गाड़ियां शहर की सड़कों पर निकलती हैं तो इनके लग्जरी होने से ज्यादा आकर्षक इनके पीछा लगा डस्टबिन लोगों की नजरों में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें