फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हनीप्रीत' ने यहां मचा रखी है धूम, जिक्र होते ही नाचने लगते हैं लोग

Tue, 03 Oct 2017 04:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की खास राजदार कही जाने वाली हनीप्रीत अब पुलिस गिरफ्त में है। इसके बाद से हनीप्रीत का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में उसके नाम की धूम मची हुई है। हर शादी-बारात में हनीप्रीत का जिक्र न हो तो फंक्शन अधूरा सा रह जाता है।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान के शेखावाटी और उसके आस पास इलाकों में हनीप्रीत सांग की धूम मची हुई है। गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत की फरारी के किस्से को गानों में पिरो कर जमकर डीजे पर बजाया जा रहा है। लोकल डीजे का बनाया और गाया यह गाना खूब पसंद भी किया जा रहा है।


इन गानों की एक खासियत यह भी है कि इसमें दो तरह की स्थानीय भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है। इनमें हरियाणवी भाषा के साथ शेखावाटी अंचल की भाषा को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

फंक्शंस में खूब चल रहा है नाम

हनीप्रीत
जानकारी के मुताबिक शेखावाटी और आस पास के इलाके में होने वाले सेलिब्रेशन और फंक्शन्स में इन गानों को खूब बजाया जा रहा है और लोग इन पर जमकर नाच भी रहे हैं।

गाने में 'टीवी ऊपर भी लव गुरू की काढ दैई बां रैली, इब बेरा न कित रेवण लागी वा बाबा की चेली...' गाना खूब बजाया जा रहा है। गाने में बताया गया है कि रामरहीम और हनीप्रीत ने किस तरह लोगों के विश्वास को तोड़ा। गाने में दोनों के चटपटे किस्सों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा एक गाने 'चेली ले बैठी...' में पंचकुला के पूरे किस्से को कहा गया है।

स्थानीय भाषा के ये गाने लोगों को काफी पंसद आ रहे हैं।
विज्ञापन

मोदी का भी बना था गाना

पीएम मोदी - फोटो : डेमो
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाए गए 'वाह रे म्हारा मोदी जी...' गाने को खूब पसंद किया गया था। यह गाना भी डीजे पर बजाया गया था। इसके अलावा लोकल नेताओं को लेकर भीकुछ गाने बनाए गए थे, जो लोगों को पसंद आए।

ये गाने सोशल मीडिया पर भी खूब चल रहे हैं। यू ट्यूब, व्हाट्स अप भी इन्हें शेयर किया जा रहा है। लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें