अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जैन मुनि तरुण सागर ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर तीखा हमला बोला है। जैन मुनि तरुण सागर ने कहा है कि पाकिस्तान को सुधारना बहुत ही ज्यादा कठिन हो गया है। चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान को सुधारना बंदरों की पंगत को भोजन कराने के बराबर है।
यदि पाकिस्तान खुद ब खुद सुधर जाए तो ये दुनिया का 9वां अजूबा साबित होगा। जैन मुनि ने भारत को एक नायक देश बताते हुए पाकिस्तान को खलनायक कहा है वहीं उन्होनें सेना के जवानों को सही मायनों में देश का असली हीरो बताया और देश के राजनेताओं से शहीदों पर राजनीति ना करने की अपील की है। सीजफायर का उल्लंघन की घटना में देश के चार जवानों के शहीद होने के मामले में कहा कि देश को चारों जवानों पर गर्व है।