फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: चित्तौड़ में जेल भरो आंदोलन, क्षत्राणियों ने दी गिरफ्तारी

Sun, 26 Nov 2017 04:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Padmavati
विज्ञापन
फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर चित्तौड़गढ़ में जेल भरो आंदोलन शुरू हुआ। इसके तहत आज बड़ी संख्या में क्षत्राणियों ने गिरफ्तारियां दी। 
विज्ञापन


आज चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़ दुर्ग के मुख्यद्वार पाडनपोल पर राजपूत समाज की ओर से दिए जा रहे धरने के दौरान जेल भरो आंदोलन शुरू किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने गिरफ्तारियां दी। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। इन सभी को तीन ट्रकों और दो बसों में भरकर पुलिस ले गई। इस दौरान चित्तौड़गढ़ के डिप्टी एसपी गजेंद्र सिंह जोधा भी मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

भीलवाड़ा का मंगरोप आज बंद

फाइल फोटो
उधर, भीलवाड़ा का मंगरोप कस्बा आज बंद रहा। यहां प्रदर्शन कर रहे सर्व समाज की ओर से फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला भी जलाया गया। इससे पहले शनिवार को भीलवाड़ा में बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मांडलगढ़ और  भीलवाड़ा में झड़पें हुई। पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज कर स्थिति पर नियंंत्रण किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें