फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद पहुंचा फिल्म 'पद्मावती' विवाद, भंसाली और विरोधियों को तलब कर सकती है कमेटी

Mon, 20 Nov 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Deepika Padukone
विज्ञापन
पद्मावती विवाद के चलते संसद पिटिशन कमेटी ने इस संबंध में दायर एक पिटिशन को मंजूर कर लिया है। ये पिटिशन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी ने दायर की है। 
विज्ञापन


दरअसल, पद्मावती विवाद राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक फिल्मांकन की आशंकाओं के चलते देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। कई राज्यों ने इसके प्रदर्शन पर रोक की घोषणा भी की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पिटिशन कमेटी ने इस संबंध में दायर याचिका को मंजूरी के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेज दिया है। अब इस मामले में समिति चाहे तो राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, चित्तौड़ के पूर्व राजघराने और फिल्म् निर्माता संजय लीला भंसाली तथा अन्य कलाकारों एवं संंबंधित लोगों को तलब कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोच समझ कर हो फैसला

Deepika Padukone
याचिका में कहा गया था कि फिल्म की रिलीज से पहले एक बार फिल्म इतिहासकारों व मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्यों को दिखाई जाए, जिससे किसी भी तरह की आपत्ति होने पर वे बता सकें।

जोशी ने कहा कि पहले भी कई फिल्में ऐसी आई हैं, जिनमें इतिहास के तथ्यों को फिल्माया गया है। उसमें कोई गलत संदेश न जाए या किसी को ठेस न पहुंचे, इसे लेकर प्रयास होने चाहिए। जायसी ने क्या लिखा है और इतिहास में क्या है, इस पर सोचकर ही फिल्म पर निर्णय होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें