'पद्मावत' फिल्म को पूर्ण रूप से देश में प्रतिबंध करने की मांग को लेकर आज श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे में वाहन रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने थानाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
जानकारी के अनुसार नोखा चौराहे से शुरू हुई रैली रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, पोकरण रोड से होते हुए पुलिस थाने पहुंची। यहां स्थानीय अध्यक्ष रूप सिंह, हीर सिंह और अमर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने थानाधिकारी अमर सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि इस फिल्म में हजारों साल पुराने भारतीय इतिहास को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है, जिसको हिन्दू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस पर थानाधिकारी ने उनकी मांग को आगे भेजने का आश्वासन दिया।