जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक अफीम तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। महामंदिर थाना पुलिस ने मदेरणा कॉलोनी से भंवरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। जिसके घर से तलाशी के दौरान जहां 16 लाख रुपए की नई करेंसी मिली है। वहीं एक किलो अफीम, तीन किलो से अधिक अफीम का दूध व 800 ग्राम डोडा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि पकड़ा गया तस्कर क्षेत्र में किस—किस को अफीम की सप्लाई करता था। साथ ही वह कहां से अफीम लाता था। इसके अतिरिक्त इतनी बड़ी मात्रा में जो नकदी मिली है वह कहां से आई है। साथ ही पुलिस को शक है कि कही पकड़ गए तस्कर के तार बॉर्डर पार से तो नहीं जुड़े हुए।