फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्ल्यू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने के लिए यहां से कूद गई छात्रा

Tue, 05 Sep 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
दुनियाभर में मौत का गेम के नाम से पहचान बना चुके ब्ल्यू व्हेल गेम में लगातार बच्चे फंस रहें है। राजस्थान में भी इस गेम से प्रभावित होने वाले बच्चों मामले सामने आ रहें है।
विज्ञापन


पहले जयपुर और अब जोधपुर में ऐसा मामला सामने आया है। जब एक नाबालिग छात्रा ने इस गेम का अंतिम टास्क पूरा करने के लिए पहाड़ी से छलांग लगा दी।

मामला बीती रात्रि का है जब 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा घर से यह कहकर निकली कि वह सहेलियों के साथ बाजार जा रही है।

इस दौरान उसने बाजार से चाकू खरीदा ओर अपने हाथ पर चाकू से व्हेल की आकृति बना ली।

इसके बाद रात्रि करीब 11 बजे स्कूटी लेकर निकली और मंडोर क्षेत्र में स्थित सिद्धनाथ की पहाड़ियों की ओर आ गई।

लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण उसकी स्कूटी फिसल गई। इसके बाद उसने पुन: पहाड़ी पर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। 
Trending Videos
विज्ञापन

मौत के गेम की दस्तक

फाइल फोटो।
लेकिन गेम का टास्क पूरा करने के लिए नाबालिग ने कायलाना झील में छलांग लगा ​दी। इस दौरान वहां से निकल रहे कुछ राहगीरों ने झील में कूदकर नाबालिग को समय रहते बाहर निकाल लिया।

जिसके कारण उसक जान बच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई व बच्ची को परिजनों  के हवाल कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची के पिता बीएसएफ में कार्यरत है। गौरतलब है कि इससे पूर्व ब्ल्यू व्हेल गेम के टास्क को पूरा करने के चक्कर जयपुर का एक छात्र ट्रेन में बैठकर मुम्बई पहुंच गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें