अंधविश्वास और रहस्यमयी घटनाओं से बचने के लिए भले ही कितनी ही समझाइश क्यों न की जाए, लेकिन वे समय-समय पर सिर उठाती ही रहती हैं। हाल ही महिलाओं की चोटी कटने जैसी अजीबो गरीब घटनाएं सामने आईं, लेकिन अब गाय के साथ दर्दनाक घटित हो रहा है।
कुछ समय पूर्व राजस्थान के बाड़मेर से फैली महिलाओं के चोटी काटने की अफवाह यूपी सहित देश कई राज्यों में पहुंच गईं। अब राजस्थान में ही अलवर जिले से एक और रहस्यमयी घटना के सुर सुनाई देने लगे हैं। घटना जिले के अलीपुर गांव की गौशाला की है। पिछले कुछ दिनों में इस गौशाला में रहने वाली दस गायों की पूंछ रहस्यमयी तरीके से कटी मिली है।
ये घटना स्थानीय लोगों को हैरत में ही नहीं डाल रही है, बल्कि पूंछ कटने से गायों को उठे दर्द के अहसास से भी लोग व्यथित हैं।