फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बात करते हुए चल रहे थे दो दोस्त,हमेशा के लिए ऐसे हुए जुदा

Tue, 12 Sep 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए दो दोस्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो दोस्तों को बाइक पर बात करते हुए एक साथ चलना भारी पड़ गया और दोनों एकदूसरे से हमेशा हमेशा के लिए जुदा हो गया। अचानक हुए हादसे से जहां एक दोस्त की जान चली गई वहीं दूसरा जिंदगी ओर मौत के बीच अस्पताल में झूल रहा है।
विज्ञापन


अजमेर के लोहागल रोड स्थित दुर्गाप्रसाद धर्मशाला के बाहर दो बाइकें आपस में टकरा गई। इससे लोहागल निवासी अनिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों दोस्त बाइक पर बातें करते हुए साथ चल रहे थे अचानक मोड़ पर गाड़ी मोड़ने से दोनों की बाइकें आपस में टकरा गई जिसमें एक युवक अनिल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने दोनों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। अनिल के दोस्त का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें