फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CET सीनियर सेकेंडरी स्तर-2022 के लिए आवदेन करने की अंतिम डेट 11 नवंबर, चूके तो चला जाएगा अवसर

Thu, 10 Nov 2022 12:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2022 परीक्षा में शामिल होने के बाद ही भर्ती की आगामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
CTET - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2022 की भर्तियों में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि 11 नवंबर को निर्धारित है।

विज्ञापन


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने जानकारी दी कि समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2022 में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड-2, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड-2 और कांस्टेबल के पद शामिल किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के बाद ही भर्ती की आगामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2022 है और अंतिम तिथि समाप्ति तक के लिए आवेदन नहीं कर पाने की स्थिति में इन पदों की भर्तियों में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों के पास कोई अवसर नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें