फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश में 20 लाख नए वोटर जुड़े, 2.43 फीसदी वोटर बढ़े, अब कुल 5 करोड़ 11 लाख से अधिक रजिस्टर्ड मतदाता

Fri, 06 Jan 2023 12:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में 2.43 प्रतिशत वोटर बढ़ गए हैं। इलेक्शन डिपार्टमेंट ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 200 में से 199 विधानसभा क्षेत्रों में 19 लाख 89 हजार 182 नए वोटर्स के नाम जोड़े हैं। जिनमें 10 लाख 18 हजार 685 महिलाएं और 9 लाख 70 हजार 497 पुरूष मतदाता हैं। 
विज्ञापन
राजस्थान में 20 लाख नए वोटर्स - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इसी साल नवम्बर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले इलेक्शन डिपार्टमेंट ने नए युवा वोटर्स को जोड़ने का बड़ा अभियान प्रदेश में चलाया है। जिसमें करीब 20 लाख नव मतदाता जुड़े है। ये सभी नए वोटर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। राजस्थान में अब कुल 5 करोड़ 11 लाख 64 हजार 685 रजिस्टर्ड मतदाता हो गए हैं। 

विज्ञापन


पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की बढ़ोतरी ज्यादा

कुल मतदाताओं में 2 करोड़ 44 लाख 72 हजार 600 महिला मतदाता और 2 करोड़ 66 लाख 92 हजार 49 पुरूष मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन में ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि महिला मतदाताओं की संख्या में 2.52 प्रतिशत और पुरूषों की संख्या में 2.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 


कुल 2.43 प्रतिशत वोटर बढ़े 

199 विधान सभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए कुल 38 लाख 64 हजार 426 आवेदन इलेक्शन डिपार्टमेंट को मिले। जिनमें से 21 लाख 15 हजार 887 आवेदन ऑनलाइन आए। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में कुल 24 लाख 45 हजार 988 आवेदन पत्र और नाम हटाने के प्रारूप-7 में 7 लाख 93 हजार 361 आवेदन मिले। प्रारूप-6 में जांच के बाद कुल 19 लाख 89 हजार 182 आवेदन-पत्र स्वीकार किए गए। 

विज्ञापन

इसी तरह निधन होने वाले, ट्रांसफर होकर क्षेत्र से जा चुके  मतदाताओं के संबंध में प्रारूप-7 के माध्यम से कुल 7 लाख 76 हजार नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए।  राज्य के सरदारशहर विधान सभा क्षेत्र को छोड़कर 199 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 12 लाख 12 हजार 983 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल की सूची से 2.43 प्रतिशत ज्यादा है। 


सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 13 जनवरी को होगा वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा- सरदारशहर विधानसभा क्षे़त्र के अलावा बाकी सभी 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का अन्तिम प्रकाशन किया गया। उन्होंने बताया कि सरदारशहर विधानसभा क्षे़त्र में विधान सभा उप-चुनाव होने के कारण इसकी अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 13 जनवरी 2023 को किया जाएगा।


20 लाख नए वोटर के मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड

प्रदेश में 19 लाख 80 हजार 364 नवीन मतदाताओं का मोबाइल नम्बर दर्ज होने से वह अपना ई-इपिक कार्ड वोटर हेल्प लाइन एप और एनवीएसपी (www.nvsp.in) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।


17 साल से ज्यादा उम्र के 4 लाख 16 हजार 685 युवाओं के आवेदन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन संबंधी कानून में नए प्रोविजन के कारण अब साल में चार बार-  1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 17 साल की उम्र के युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी के तहत विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान राज्य में  17 साल से ज़्यादा उम्र के 4 लाख 16 हजार 685  युवाओं ने भी बढ़-चढकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा- आगामी अप्रैल में 1 लाख, जुलाई में 1.50 लाख और अक्टूबर में 1.66 लाख नए वोटर और जुड़ेंगे ।


4 करोड़ 9 लाख से अधिक मतदाताओं का ईपिक आधार से लिंक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त 2022 से शुरू हुए ईपिक नंबर को आधार से लिंक करने के अभियान के तहत राज्य के कुल 4 करोड़ 9 लाख 67 हजार 369 मतदाताओं  ने अपने ईपिक को आधार कार्ड से लिंक कवाया है। जो कुल मतदाता संख्या का 82 प्रतिशत है।

विशेष योग्यजन, ट्रांसजेण्डर, घुमन्तु जनजाति और कमजोर जनजाति समूह मतदाता भी रजिस्टर्ड
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नवम्बर और दिसम्बर 2022 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्र पर विशेष शिविर लगाकर दावे और आपत्तियों के प्रार्थना-पत्र लिए गए। कुल 1 लाख 36 हजार 566 विशेष योग्यजनों की फ्लैगिंग की गई। इन 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में कुल 5 लाख 66 हजार 994 विशेष योग्यजन मतदाता रजिस्टर्ड हैं। साथ ही इस दौरान घुमन्तु और कमजोर जनजाति समूह के 12 हजार से ज़्यादा मतदाता और थर्ड जेंडर के 347 नए मतदाताओं को भी मतदाता सूची में जोड़ा गया है। 

1 लाख 42 हजार से  सेवा नियोजित मतदाता भी जुड़े
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राजस्थान में 1 लाख 42 हजार 386 सेवा नियोजित मतदाताओं का भी रजिस्ट्रेशन किया गया है।

मतदाताओं को जोड़ने के लिए स्वीप प्रोग्राम चलाया 
वोटर लिस्ट में नए वोटर के नाम जोड़ने के टारगेट अभियान के तहत पूरे राज्य में अलग-अलग जगहों पर स्कूल, कॉलेज, विशेष योग्यजन गृह, ट्रांसजेण्डर के डेरों में स्पेशल कैम्प लगाए गए। कमजोर जनजाति समूहों के वोटर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए भी स्पेशल कैम्प इलाके में लगाए गए। 'Dedicated AERO' अभियान के दौरान वोटर रजिस्ट्रेशन का ज़िम्मा Dedicated AERO को दिया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विभाग, स्कूल और कॉलेज शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग से कॉर्डिनेशन किया गया। विशेष योग्यजन और ट्रांसजेण्डर स्टेट आईकॉन, स्कूल कॉलेज में कैम्पस एम्बैसेडर का मनोनयन भी किया गया।
विज्ञापन

जयपुर के 19 विधानसभा क्षेत्रों में 73 हजार 814 वोटर बढ़े
जयपुर जिले में भी जिला निर्वाचन विभाग ने वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन किया है। इसमें 49 लाख 17,526 के वोटर्स के नाम फाइनल किए गए है, जो पिछले साल की तुलना में 73 हजार 814 बढ़े है। जयपुर जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट में सांगानेर, विद्याधर नगर, हवामहल विधानसभा क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले इस बार वोटर्स की संख्या घटी है। आमेर, फुलेरा, चाकसू, दूदू समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में वोटर्स की संख्या 4 से लेकर 11 हजार तक बढ़ी है।

निर्वाचन विभाग के मुताबिक नवंबर-दिसंबर 2022 में अभियान के दौरान 2 लाख 27 हजार से ज्यादा आवेदन वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आए। सभी आवेदनाें की जांच के बाद इसमें से योग्य 1 लाख 98 हजार 305 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए। पहले से बनी मतदाता सूची में से 1 लाख 24 हजार 491 वोटर्स के नाम हटाए गए। इनमें 24 हजार 620 वोटर्स की मौत हो चुकी थी, जबकि 94 हजार 764 वोटर्स, जयपुर जिला छोड़कर दूसरे जिले की विधानसभा में शिफ्ट हो चुके हैं।

जयपुर के आमेर में 11 हजार से ज्यादा वोटर्स बढ़े हैं। फुलेरा में 8988,  झोटवाड़ा में 8008 और चाकसू में 6822 वोटर्स बढ़े है। जबकि सांगानेर एरिया में 2639, विद्याधर नगर में 1307, हवामहल में 1108 और सिविल लाइंस में 1651 वोटर्स कम हुए हैं। जयपुर ज़िले में 36 लाख से ज्यादा वोटर्स के ईपिक आधार से लिंक हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें